Top ↑
March 29, 2012
चिड़ावा। जिला कलैक्टर जोगाराम ने गुरूवार शाम को चिड़ावा के राजकीय दुर्गादेवी बिरला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नि:शुल्क वितरण योजना के तहत बनाए गए दवा वितरण केंद्र बंद मिले। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के चैक भी वितरित नही किए गए। चिड़ावा अस्पताल में निरीक्षण के बाद कलैक्टर अलीपुर गांव के लिए रवाना हुए। सूचना के अनुसार जिला कलैक्टर अलीपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उधर एसडीएम चिड़ावा नारायण सिंह शेषमा ने तहसील चिड़ावा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार दिनेश चंद्र भार्गव भी मौजूद रहे।
Top ↑
चिड़ावा। राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस ने चिड़ावा-पिलानी मार्ग पर स्थित एक्सेस बैंक के सामने सड़क पर बने खड्डों को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एसडीएम चिड़ावा नारायण सिंह शेषमा को सौपा गया। इस दौरान पिलानी विधानसभा अध्यक्ष नवीन कुमार, एडवोकेट वीरप्रकाश झाझड़िया, कपिल कटेवा काशी,वरूण रॉय सहित अन्य जन मौजूद थे।
Top ↑
March 28, 2012
चिड़ावा। राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस ने सड़क समस्या का समाधान नही होने पर 30 मार्च को सड़क जाम करने का निर्णय लिया है। यूथ के पिलानी विधानसभा के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि चिडावा पिलानी मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के पास ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़क का निर्माण सही नही हुआ है। जहां प्रयोग में ली गई निर्माण सामग्री की जहां जांच होनी चाहिए वही सड़क पर बने खड्डों की मरम्मत होनी चाहिए। जिसके कारण कोई अप्रिय घटना न घटित हो पाए। यूथ कांग्रेस के वीरप्रकाश झाझड़िया, नगरध्यक्ष बाबूलाल स्वामी, वरूण राय आदि ने भी 30 मार्च से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
Top ↑
चिड़ावा। भाजयूमों की ओर से बुधवार को पार्टी के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयूमों के जिलाध्यक्ष रणवीर नाडा ने कार्र्यकत्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन से पांच अप्रेल तक जन जागृति मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी की जन विरोधी नीति से जनता को अवगत करवाया जाएगा। साथ ही छह अप्रेल को जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएगा।
कार्र्यकत्ताओं को सौपी जिम्मेवारी
बैठक में माौद जिलाध्यक्ष नाडा और नगरध्यक्ष महेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्र्यकत्ताओं को जिम्मेवारी सौपी गई। नाडा और मोदी ने बताया कि 9 अप्रेल को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। साथ ही बसों के द्वारा रैली के रूप में चिड़ावा से जयपुर के लिए रवाना होने वाले सैकड़ो कार्र्यकत्ताओं की देखरेख पार्टी के रमेश स्वामी करेंगे। बैठक को जिला मंत्री रजनींश चनाना,पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, कमलेश मालानी, एडवोकेट विनोद वर्मा, राकेश बाछुका, मुकेश जलिन्द्रा, महेंद्र चेजारा, मनोज वर्मा, विक्की सोलंकी, मुकेश बदनगढिया, कदीर खान, सुमित मान, शौरभ शर्मा, अशोक गोयल, अक्षय परासर आदि ने संबोधित किया।
Top ↑
चिड़ावा। गोल मार्केट के सामने स्थित गणपति प्लाजा परिसर में बुधवार को टूडे फैशन का उदघाटन मुख्य अतिथि मनोकांमना सिध्दी बालाजी महाराज के महंत रामजीवन दास महाराज ने किया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयूमों के नगरध्यक्ष महेंद्र मोदी मौजूद थे। शुरूआत में पंडित शिवकुमार दायमा के आचार्यत्व में यजमान कमल-नीतेश जांगिड़ ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान पवन जांगिड़, मनीष मण्डे्रलिया, उस्मान अली पठान, महेंद्र चेजारा, एडवोकेट बृजेश पूनियां, महेश मण्ड्रेलिया, सुनील बिगोदना सहित अन्य जन मौजूद थे।
Chirawa Live
अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण