Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

Top ↑

April 3, 2012

प्रभारी मंत्री को दिखाए काले झण्डे

चिड़ावा। सूरजगढ़ पंचायत समिति में मंगलवार को  झुंझुनूं के प्रभारी मंत्री परसादी मीणा ने जनसम्पर्क कार्यक्रम में शिकरत की। इस दौरान मंत्री साहब लोगों से दूरी बनाए हुए थे तथा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती   के मामले को लेकर मिलने आए भाजपा नेत्री संतोष अहलावत और विद्यार्थी वर्ग को पंचायत समिति के अन्दर तक नही घूसने दिया। घंटेभर से अधिक समय तक तेज धूप में इंतजार कर रहे विद्यार्थियों एवं भाजपा नेत्री ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेत्री और पुलिस के बीच ज्ञापन देने की बात को लेकर बहस भी हुई। हालांकि कार्यक्रम के समापन के बाद सूरजगढ़ से रवाना होते समय मंत्री ने ज्ञापन लिया तथा आश्वासन देकर चल दिए। इस दौरान जिला कलैक्टर जोगाराम, सीईओं रामनिवास जाट, डीएसओं भेराराम डीडेल, तहसीलदार चिड़ावा दिनेश चंद्र भार्गव, डिप्टी चिडावा राजेंद्र डिढारिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बजट का गुणगान
जनसम्पर्क कार्यक्रम में शिकरत करने आए प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने गहलोत सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान, महिला और विद्यार्थी सहित सभी वर्गो का बजट में विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि किसानो को गेंहू का पूरा भुगतान और 100 रूपए बोनस की योजना काफी अच्छी है। मीणा ने जनप्रतिनिधियों से अपील कि वे सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुचाने में सरकार का सहयोग करे।
बदले श्रवण के स्वर
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। विधायक के इस बदले स्वर से उपस्थित सभी लोग हैरान थे। लेकिन अन्त में फिर से अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थर्ड ग्रेट शिक्षक भर्ती के मामले में  इस्तीफा देने की बात दोहराई। विदित रहे कि इस मामले को लेकर विधायक के पुत्र डा. प्रवीण कुमार भी विरोध जता रहे है।
काले झण्डे दिखाए
थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के मामले में राजेश बादल के नेतृत्व में नूनियां गोठडा के पास स्थित टोल बूथ पर प्रभारी मंत्री को काले झण्डे दिखाए गए। हुआ यू कि पहले ज्ञापन देने के लिए मंत्री को रोका गया जब मंत्री का काफिला रूक गया तो ज्ञापन देकर जेब से निकाल कर काले झण्डे दिखा दिए गए।


Top ↑

भाजयूमों की रैली में कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने जुटाई भीड़

चिड़ावा। भाजयूमों की मशाल रैली में कार्र्यकत्ताओं की कमी एक बार फिर दिखाई दी। रैली को सफल बनाने के लिए चिड़ावा के एक कोचिंग सेंटर से विद्यार्थी लेकर आए गए। इससे पहले कार्यक्रम साढ़े छह बजे शुरू होने वाला था लेकिन कार्र्यकत्ताओं की कमी के चलते कार्यक्रम आधा घंटे की देरी से शुरू हुआ। पहले की तरफ इस बार भी भाजयूमों की नगरकार्यकारणी के गिनेचुने लोगों की उपस्थिति जाहिर कर रही थी कि नगर कार्यकारणी की नीव अब कमजोर हो चली है। मशाल रैली महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर कबूतरखाना, मैन मार्केट, गांधी चौक, श्री कल्याणप्रभु की परिक्रमा करते हुए पुन: गांधी चौक पहुंची, जहां भाजपाईयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पिलानी विधायक सुंदरलाल, भाजयूमों जिलाध्यक्ष रणवीर नाडा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा , पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, कमलेश मालानी, भाजपा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री राकेश सर्राफ, अशोक पुजारी, भाजपा नगरमंडलध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल कलवा, एडवोकेट विनोद वर्मा, रमेश स्वामी, मुकेश जलिन्द्रा, अभिषेक शर्मा सहित अन्य जन मौजूद थे।


Top ↑

April 1, 2012

रामनवमी पर्व पर कस्बें में हुए धार्मिक अनुष्ठान

चिड़ावा रामनवमी के पावन पर्व पर रविवार को कस्बेभर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला। दिव्य दर्शन धाम आदर्श सेवा प्रतिष्ठान चिड़ावा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिष्ठान के संस्थापक स्वामी गरूड़ध्वजाचार्य महाराज के सानिध्य में सूरजगढ़ मोड से निकाली गई शोभायात्रा कबूतरखाना, मैन बाजार होते हुए कल्याणप्रभु की परिक्रमा करते हुए आयोजन स्थल पहुंची। इस दौरान दुपहिया वाहन रैली, घुड़सवारी तथा 551 बसंती ध्वज और निशान के साथ-साथ विभिन्न झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव जितेंद्र सिंह, श्याम सुंदर पुजारी सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वही थानाधिकारी विरेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखी। रामनवमी के साथ-साथ नवरात्रों के समापन पर भी कस्बेभर के मंदिरों में मां दुर्गा की उपासना की गई। तथा महिलाओं ने कन्याओं को भोजन करवाकर अपना व्रत सम्पन्न किया। तथा माता से अखण्ड शुभाग्य की मनोकांमनाएं मांगी।


Top ↑

पूर्व पालिकाध्यक्ष गाड़िया पंचतत्वों में विलिन

चिड़ावा। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं उद्योगपति सुरेंद्र गाडिया का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कस्बेभर के गणमान्य लोग शामिल हुए।  63 साल के गाडिया अपनी जिन्दादिली की पहचान के रूप में हमेशा याद रखे जाएगे। चैयरमैन पद रहते हुए गाडिया ने चिडावा शहर को विकास की धारा से जोडा। वही पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल डस्सा, राकेश ढूढीवाला के अलावा पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, कंवरपुरा के पूर्व उपसरपंच मनोज कटेवा, पार्षद महेश शर्मा धन्ना, कमलकांत पुजारी, सुनील वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश बसवाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामगोपाल मिश्र सहित अन्य जनो ने शोक प्रकट किया।


Top ↑

श्रीधर युनिवर्सिटी में वाहन अभियांत्रिकी विशय पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

चिड़ावा। श्रीधर युनिवर्सिटी के बी.टैक छात्रों के फ्लाई हाई क्लब द्वारा एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वाहन इंजीनियरिंग के विशेशज्ञ समूह मून राईडर्स के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में अन्य विश्वविद्यालयों से आए छात्रों को मिला कर कुल 77 प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यम का उद्धाटन श्रीधर की प्रोवीसी श्रीमती शक्ति बैजल ने किया। उदघाटन समारोह में उप कुलपति ले. जन. महेश विज, डि. रजिस्ट्रार डॉ. बीर सिंह, सीएफसी श्री एस पी यादव एवं प्राध्यापक विंसेट बालू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मून राईडर्स की ओर से संकल्प शर्मा एवं इशिता सिंह ने विभिन्न प्रकार के वाहनों की निर्माण प्रयिा को विस्तार से समझाया। दुपहिया वाहन के टू स्ट्रोक इंजन को खोल कर उसके विभिन्न कलपुर्जों के महत्व एवं सामंजस्य पर प्रकाश डाला। पेट्रोल एवं डीज़ल इंजनों के बुनियादी भेद एवं उनके वर्गीकरण पर वार्ता की। कार्यशाला के समापन पर प्रोवीसी शक्ति बैजल ने सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला के प्रमाण पत्र वितरित किये। श्रीधर के विधार्थी राकेशकुमार यादव ,दिनेश कुमार, नवीन कुमार, पूनम कुमारी, सोम्या गुप्ता, रवि प्रकाश, तरुणा किनडा, रोहित चौधरी, मुकेश कुमार एवं  दीपशिखा ने सहयोग किया।


Chirawa Live

अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण

समाचार पत्रों से


आज तक

बिहार के लोगों ने बदली दिल्ली की तस्वीर: शीला
दैनिक जागरण
नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को दिल्ली में रह रहे बिहार के लोगों व मैथिली भाषा की जमकर तारीफ की। शीला ने चाणक्य व सम्राट अशोक का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार का अर्थशास्त्र व राजनीति में विशेष स्थान है। वहां इतने ऐतिहासिक विरासत हैं कि यदि सहेजकर उनका विस्तार किया जाए तो बिहार ही नहीं, हिंदुस्तान की भी तस्वीर बदल सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को संवारने में बिहार व मैथिली भाषी ...
दिल्ली के निर्माण में बिहार का योगदान : शीला दीक्षितअमर उजाला
शीला दीक्षित ने बिहारियों की प्रशंसा कीZee News हिन्दी

सभी 6 समाचार लेख »

Live हिन्दुस्तान

दो सौ रूपये का पेंशन वृद्धों का अपमान: जयराम रमेश
बीबीसी हिन्दी
ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि वृद्ध लोगों को मिलने वाला 200 रूपये का मासिक पेंशन उनका अपमान करने के बराबर है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखकर जयराम रमेश ने वृद्ध लोगों को मिलने वाली पेंशन को बेहतर करने की सिफारिश की है. ये पेंशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के तहत दी जाती है. 16 मई को लिखे गए इस पत्र में रमेश ने कहा, "मैं हमेशा से ये मानता आया हूं कि हम पेंशन की जो राशि दे रहे हैं वो ...
200 रुपये की पेंशन व्यक्ति की गरिमा का अपमान : जयरामएनडीटीवी खबर
200 रूपए की मासिक वृद्धा पेंशन देना अपमानजनक है: रमेशनवभारत टाइम्स
बुजुर्गो का अपमान है 200 रुपये की पेंशनदैनिक जागरण

सभी 8 समाचार लेख »

आज तक

जयललिता ने शुरू की संगमा के लिए मुहिम
बिजनेस भास्कर
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की दावेदारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने रविवार को कुछ गैर-कांग्रेस पार्टियों के शीर्ष नेताओं से इस संबंध में बातचीत की। इनमें भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं। जयललिता ने आडवाणी, सपा चीफ मुलायम सिंह यादव, माकपा नेता प्रकाश करात, भाकपा नेता एबी बर्धन, टीडीपी चीफ एन. चंद्रबाबू नायडू और पंजाब के ...
संगमा को राष्ट्रपति बनाने के लिए जया का अभियानअमर उजाला
संगमा की उम्मीदवारी के लिए अभियान तेजआज तक
राष्ट्रपति चुनाव: संगमा के लिए जया का अभियानZee News हिन्दी
दैनिक जागरण -बीबीसी हिन्दी -Dainiktribune
सभी 15 समाचार लेख »

अमर उजाला

जान देकर चुकाई ईमानदारी की कीमत
अमर उजाला
कई भूमि आवंटनों में अनियमितताओं का पर्दाफाश करने वाले कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले दो दिनों से जीवन रक्षक उपकरणों पर थे। उन पर पांच दिन पहले हमला किया गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि एसपी महंतेश की हालत शनिवार को बिगड़ गई थी और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे महंतेश के दिल ने ...
घोटाले को उजागर करने की सजा मौतLive हिन्दुस्तान
प्रशासनिक अधिकारी की हत्या: जांच तेजनवभारत टाइम्स
कर्नाटक के 'ईमानदार' अधिकारी की मौतबीबीसी हिन्दी
आज तक -दैनिक जागरण -khaskhabar.com हिन्दी
सभी 12 समाचार लेख »

आईबीएन-7

मुंबई: रेव पार्टी में छापा, दो IPL खिलाड़ी हिरासत में
आईबीएन-7
मुंबई।मुंबई के जुहू इलाके में एक 3 स्टार होटल में पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारकर करीब 128 लोगों को हिरासत में लिया है। इस रेव पार्टी में दो आईपीएल खिलाड़ी भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों खिलाड़ी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जे जानकारी नहीं दी गई है कि ये आईपीएल के दो खिलाड़ी कौन हैं। 128 लोगों में 38 लड़कियां हैं। जिनमें 19 विदेशी लड़कियां हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक रेव ...
रेव पार्टी पर छापा, पकड़े गए दो IPL खिलाड़ी?Zee News हिन्दी
रेव पार्टी में धरे गए आइपीएल के दो क्रिकेटरदैनिक जागरण
मुंबई में रेव पार्टी पर छापा, 100 लोग गिरफ्तारआज तक
एनडीटीवी खबर -Oneindia Hindi -दैनिक भास्कर
सभी 9 समाचार लेख »

Advertisements


Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME