Top ↑
February 15, 2012
चिड़ावा। युकां कांग्रेस की ओर से विभिन्न मांगो को लेकर बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। युकां पिलानी विधानसभा अध्यक्ष नवीन कुमार और एडवोकेट वीरप्रकाश झाझडिया तथा एनएसयूआई के कपिल कटेवा काशी के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।
Top ↑
चिड़ावा। सेना भर्ती के लिए टोकनो का वितरण आज गुरूवार से तहसील कार्यालय से किया जाएगा। तहसीलदार इंद्राज सिंह ने बताया कि तहसील कार्यालय पर 18 फरवरी तक अभ्यर्थियों को टोकन वितरित किए जाएंगे। वही चिड़ावा कॉलेज खेलकूद मैदान में टोकन वितरण के दूसरे दिन बुधवार को 18 सौ 60 टोकर वितरित किए गए। इन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर 4 हजार 9 सौ 20 टोकर वितरित हो चुके है। हालांकि दूसरे दिन युवाओं में उत्साह कम दिखाई दिया । सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।
Top ↑
चिड़ावा। छात्र संगठन एनएसयूआई ने पंडित गणेशनारायण सिटी केबल के सामने वेलेटाइन डे का पूरजोर विरोध जताते हुए कार्ड जलाए। जिला उपाध्यक्ष कपिल कटेवा काशी के नेतृत्व में पार्षद महेश धन्ना, पूर्व उप सरपंच मनोज कटेवा, कमलकांत पुजारी, पूर्व पार्षद मख्खन डालमिया सहित अन्य जनों ने कार्डो की होली जलाई। इस मौके पर कटेवा ने कहा कि यह भारतीय सम्यता के खिलाफ है जिस पर रोक लगानी चाहिए।
Top ↑
चिड़ावा। चिड़ावा कॉलेज खेलकूद मैदान में मंगलवार को सेना भर्ती के लिए टोकन वितरित किए गए। रीडर सान लाटा ने बताया कि तहसीलदार इंद्राज सिंह के दिशा-निर्देश में लगाए गए पांच काउंटरो में प्रथम दिन तीन हजार 60 टोकन वितरित किए गए। इन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे से टोकन वितरित किए जाएंगे। वही सेना भर्ती को लेकर युवा में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। पुलिस प्रशासन की ओर से भी भीड को काबू में रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।
Top ↑
चिड़ावा। पसारी फाउण्डेशन की ओर से गांव नरहड़ में बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि नवयुवक किसान क्लब और बालाजी युथ क्लब के बीच खेली गए मैंच में बालाजी क्लब ने 2-1 से बाजी मार ली। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक एसएल जलथुरिया थे। अध्यक्षता नवयुवक किसान क्लब के समन्वयक रामस्वरूप ने की। शुरूआत में अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इसके बाद विजेता टीम को बालीबाल किट देकर सम्मानित किया गया।
Chirawa Live
अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण