Top ↑
February 17, 2012
चिड़ावा। जीवनी शिक्षा समिति अडूका में गुरूवार को नेशनल युथ अवार्डी राजेंद्र धनखड़ का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि युवा मामले एवं खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया ने कहा कि ग्रामीण अंचलों तक खेलों का विस्तार किया जाएगा। मंत्री ने राय सरकार की आगामी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों के लिए प्रथम चरण में 859 तथा दूसरे चरण में 970 गांवों में खेलों के लिए मुलभूत सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा 13 स्टेडियम की स्वीकृति प्रदान की गई है जिनमें से 7 स्टेडियम का काम पूरा हो चुका है। अध्यक्षता जीवनी शिक्षा समिति के निदेशक सांवरमल मील ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में युके अजमेर के युवा समन्वयक धर्मपाल चौधरी, युके झुंझुनूं के लेखाधिकारी महावीर विश्ोई, चैयरमैन ओमप्रकाश सैनी, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. हरिसिंह सांखला मौजूद रहे। शुरूआत में अतिथियों ने दीप प्रावलन किया। इस दौरान मंत्री ने नेशनल युथ अवार्डी राजेंद्र धनखड़ को नैना कार देकर सम्मानित किया। संचालन डिस्टिक युथ क्लब फैडरेशन के सरक्षंक प्रो केएन हरित ने किया। इस दौरान पंडित महेश आजाद, राजेंद्र जाखड़, रंगलाल सिंह सैनी, राजेश कुल्हार, बजरंग सिंह बराला सहित अन्य जन मौजूद थे। उधर विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
Top ↑
February 15, 2012

चिड़ावा। स्व. रामौतार खंडेलिया की तीसरी पुण्यतिथी पर बुधवार को खंडेलिया परिवार की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठय सामग्री बांटी गई। ज्ञान सिंधु सीनियर सैकड्ररी स्कूल में हुए कार्यक्रम में सुभाष खंडेलिया, सत्यनारायण खंडेलिया एवं स्कूल के व्यवस्थापक विक्रम शर्मा, व्याख्याता कैलाश सैनी,ऑचल शर्मा व स्कूल स्टाफ सहित अन्य ने 200 बच्चों को अंग्रेजी शब्दकोष ( डिक्सनरी ) पुस्तक का वितरण किया।
Top ↑
चिड़ावा में 18 फरवरी से खेल मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा स्पेशल औलम्पिक भारत राजस्थान के माध्यम से अक्षय प्रतिष्ठान को राज्य स्तरीय विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु स्पेशल औलम्पिक नियुक्त किया है। डालमिया बॉयज स्कूल व रामकृष्ण डालमिया खेलकूद परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जोगाराम होगें। इस प्रतियोगिता में 10 जिलों के 300 नि:शक्तखिलाड़ी भाग लेगें। प्रशासनिक अधिकारी लीलाधर भगेरिया ने बताया कि फुटबाल,बौची,बैडमिटंन,खो-खो,एथलेटिक्स,50,100,200,400 मीटर दौड़,व्हील चेयर दौड़,बैसाखी दौड़,गोला फैंक,लम्बी कूद व खड़ी कूद आदि खेलों की प्रतियोगिता आयोजित होगी।
Top ↑
चिड़ावा। युवा मामले एवं खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया आज गुरूवार को चिड़ावा आएंगे। जो जीवनी शिक्षा समिति खेल परिसर अडूका में नेशनल युथ अवार्डी राजेंद्र धनखड़ को नैना कार देकर सम्मानित करेंगे। डिस्टिक युथ क्लब फैडरेशन के सरक्षंक प्रो केएन हरित ने बताया कि समारोह में जीवनी शिक्षा समिति के निदेशक सांवरमल मील, युके अजमेर के युवा समन्वयक धर्मपाल चौधरी, युके झुंझुनूं के लेखाधिकारी महावीर आदि भी शिरकत करेंगे। समारोह शाम 3 बजे शुरू होगा।
Top ↑
चिड़ावा। खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग और मानव अधिनियम की ओर से बुधवार को प्रतिष्ठानों पर छापे डाले गए तथा सैम्पल लिए गए। जानकारी के अनुसार शर्मा किराणा स्टोर पर दो लीटर की पेप्सी की बोतल को नष्ट करवाया गया। साथ ही सैनी टी स्टॉल पर जायका मिक्षित डेढ किलो आचार को भी नष्ट करवा। खेतड़ी रोड स्थित गोयल वस्तु भण्डार पर से धी के सैम्पल लिए। इसके अलावा 9 प्रतिष्ठानों पर से विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 21 सैम्पल लिए। साथ ही विधिक माप टीम ने भी प्रतिष्ठानों पर से बाट और माप की जांच की। टीम द्वारा लिए गए सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर लेब में भेजा जाएगा।
यह टीम ने की कार्रवाई।
जिला उद्योग केंद्र के निरीक्षक नानूराम, स्वास्थ्य विभाग के महेश सिहाग, लेब टैक्निशियन श्याम सुंदर शर्मा, विशलेषक राजेंद्र बाजिया आदि टीम में शामिल थे।
Chirawa Live
अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण