Top ↑
February 22, 2012
चिड़ावा। श्री श्याम मंदिर पदयात्रा की ओर से 18 वी निशान पदयात्रा 26 को खाटूश्याम जी के लिए रवाना होगी। प्रवक्ता पकंज खेतान ने बताया कि पुरानी बस्ती स्थित श्रीश्याम मंदिर से सुबह साढ़े 8 बजे पदयात्रा का जत्था रवाना होगा। इस दौरान गोरबंध नृत्य व डांडिया रास के अलावा फूलों की होली, मयूर नृत्य और राधा-कृष्ण का रास आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। देव म्यूजिकल ग्रुप और राजू रासिया जयुपर की पार्टियों द्वारा संगीतमय भजनो की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा पवन राजस्थानी ढ़प मंडली द्वारा ढ़प और चंग का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस दौरान बाबा का आलौकिक श्रृंगार और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
Top ↑
चिड़ावा। पसारी फाउण्डेशन की ओर से मंगलवार को गांव क्यामसर में बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की ओर से 1 से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले पुसा कृषि विज्ञान मेले को लेकर चर्चा की गई। इन्होंने बताया कि मेले के दौरान कृषि संबंधित लगने वाली विभिन्न स्टॉलों से किसानों को तकनीकी जानकारियां भी प्राप्त होगी।
Top ↑
February 20, 2012
प्रतियोगिता की सफलता से गदगद दिखा खेल मंत्रालय
-
-
-
-
-
विमंदित स्पोर्टस के स्टेट डाइरेक्टर डी के सिहं
-
-
स्पेशल ओलंपिक के राजस्थान प्रभारी यू के पाण्डे
चिड़ावा। डालमिया बॉयज स्कूल में खेल मंत्रालय एवं अक्षय प्रतिष्ठान की ओर से चल रही दो दिवसीय राय स्तरीय विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता की सफलता को देख कर खेल मंत्रालय काफी उत्साहित दिखाई दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत करने आए खेल विभाग राजस्थान के उप सचिव देवीनंदन शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में काफी प्रतिभाएं है जो आगे चलकर जिले का नाम रोशन करेंगी। अध्यक्षता वीके पांडे ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विमंदित स्पोटर्स के स्टेटे डायरेक्टर डीके सिंह, प्रशासनिक अधिकारी लीलाधर भगेरिया, युवा नेता सुभाष खंडेलिया आदि मौजूद थे। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम बार प्रतिभागी बनी वात्सलय संस्थान हनुमानगढ़ को शानदार प्रदर्शन करने पर भी 10 हजार रूपए नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वही अक्षय प्रतिष्ठान के प्रशासनिक अधिकारी लीलाधर भगेरिया को भी सम्मानित किया गया।
Top ↑
चिड़ावा। कस्बेभर में आज सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार वार्ड न. 22 ढस्सा की बगीची में स्थित शिवालय में रात्रि जागरण होगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी तरह पॉवर हाउस के पीछे स्थित भूतनाथ मंदिर में भी तनवीर जयपुरी एण्ड पार्टी नसीमा भारती बेरली और स्थानीय गायक कलाकारों के द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। वही श्री कल्याणप्रभु मंदिर,गोविन्द देव जी मन्दिर वार्ड 24, गौशाला रोड स्थित शिव मंदिर, अडूकिया स्कूल के पास स्थित महाकालेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
Top ↑
चिड़ावा। प्रसिध्द कथा मर्मज्ञ आचार्य गोस्वामी गौरवकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हनुमान के जैसा परम भक्त संपूर्ण संसार के लिए आदर्श है। अपने प्रभु राम की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले हनुमान ने माता जानकी का पता लगाने के लिए अथाह समुद्र को भी लांघ लिया और सिय संधान किया अर्थात सीता की खोज की। ये विचार उन्होंने यहां एक निजी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सहस्राब्दी सम्मान प्राप्त साहित्यकार महामहोपाध्याय डा. ओमप्रकाश पचरंगिया की अध्यात्मिक पुस्तक सिय संधान के विमोचन के अवसर पर कहे। शास्त्री ने इस मौके पर पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि डाक्टर साहब के प्रयास सराहनीय है और आशा है कि पुस्तक के माध्यम से भक्ति के प्रति लोगों रुचि बढ़ेगी। उन्हाेंने पुस्तक में शुभ आशीर्वचन भी लिखे। साहित्यकार डा. पचरंगिया ने शास्त्री को बताया कि यह पुस्तक उनके द्वारा लिखे गए शीघ्र प्रकाशित होने वाले आशीर्वाद महाकाव्य का ही एक भाग है। इसमें सुंदरकाण्ड की भांति ही हनुमान द्वारा सीता की खोज करने के दौरान की संपूर्ण कथा को पद्य छंदों में अभिव्यक्त किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वृंदावन स्थित केशव धाम के संत सुदर्शन महाराज ने भी पचरंगिया की कृति की प्रशंसा करते हुए उनके प्रयास को अध्यात्मिक चेतना जगाने वाला बताया। इस मौके पर रसमुग्धा के सह सम्पादक चन्द्रमौलि पचरंगिया ने शास्त्री को रसमुग्धा की प्रति भेंट की। इस अवसर पर प्रवासी उद्योगपति महेश सर्राफ, पुरुषोत्तमलाल पहाड़िया, सांवरमल, गोपीराम, ओमप्रकाश पहाड़िया, , सुभाष राव, राजकुमार डालमिया, संजय कानोडिया, संजय शाह, मनोहरलाल जांगिड़, राजकुमार चौमाल गुरुजी, विनोद चौधरी, सुनील लाम्बा सहित विशिष्ट जन उपस्थित थे।
Chirawa Live
अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण