Top ↑
May 25, 2011
चिड़ावा, 25 मई।
शीतला मंदिर के पास स्थित नथमल सरार्फ के नोहरे में आज गुरूवार को भाजपा नगर मण्डल कार्यकारणी की बैठक आयोजित होगी। मण्डल उपाध्यक्ष राजेंद्र जखोडिया ने बताया कि मण्डलध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा होगी तथा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पूनियां, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक का आयोजन शाम सात बजे होगा।
Top ↑
चिड़ावा, 24 मई।

ध्वनि नियंत्रण के तहत लाउण्ड स्पीकर चलाने वालो पर पुलिस ने सोमवार रात्रि कार्रवाई की। थानाधिकारी विरेंद्र जाखड़ ने बताया कि राजकीय अस्पताल के सामने ऑटो नम्बर आरजे 18 बी 1837 के चालक निवासी वार्ड तीन रोहिताश पुत्र श्रीराम सैनी (20) को ध्वनि प्रदुषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया तथा ऑटो को जब्त किया। वही जयपुर रेंज आईजी राजीव दासौत एवं जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल जोशी की अर्थक प्रयासो की बदौलत चिड़ावा पुलिस थाने में मंगलवार को सिटी मोबाइल सेवा शुरू हुई। थानाधिकारी विरेंद्र जाखड़ ने हरी झण्डी दिखाकर मोटरसाइकिल को रवाना किया। सिटी मोबाइल पर हैण्ड कांस्टेवल सुशील कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी को नियुक्त किया गया तथा वायर लेस सैट की सुविधा भी दी गई है।
Top ↑
चिड़ावा, 24 मई।
पानी की समस्या को लेकर विभिन्न संगठन राजस्थान प्रदेश नायक महासभा एवं मेघवाल समाज संघ तथा मदरटेरेसा सेवा समिति की ओर से एसडीएम नारायण सिंह शेषमा को ज्ञापन सौपा गया। सौपे गए ज्ञापन में वार्ड न. 11 व 12 के बीच मौहल्ले में दो महीने से पानी सप्लाई बंद होने की शिकायत दर्ज करवाई गई। ज्ञापन में महासभा के नगरध्यक्ष महेंद्र नायक एवं संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद भगत और समिति के अध्यक्ष मुनिश्वर नायक ने पेयजल मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Top ↑
चिड़ावा, 24 मई।
ब्राह्मणो की ढ़ाणी चिडावा-पिलानी मार्ग स्थित श्री रामेश्वरधाम बालाजी मंदिर(सालासर चौकी) में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ का वाचन हुआ। जिसमें सैकड़ो श्रध्दालुओं ने भाग लिया। बाबा बृजलाल महाराज की प्ररेणानुसार मंदिर महंत भक्त रामकरण शर्मा के सानिध्य में सुंदरकाण्ड पाठ का श्रध्दालुओं ने वाचन किया। इस दौरान भगवान श्री हनुमान की प्रतिमा को भी आकृषक फूलो से श्रृंगारित किया गया। इस दौरान सियाराम-उम्मेद शर्मा, पूर्व सरपंच त्रिवेणी देवी, सुभाष खण्डेलिया, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कपिल कटेवा काशी, पत्रकार विजेंद्र व्यास, राजीव गांधी युवा बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय नूनियां एवं पार्षद पुत्र रामचन्द्र शर्मा सहित अन्य जन मौजूद थे।
Top ↑
चिड़ावा, 24 मई। निकटवर्ती गांव लाम्बा गोठरा में मंगलवार को पसारी फाउण्डेशन की ओर से कृषको एवं ग्रामीणो की बैठक हुई। मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि खरीफ प्रबंधन की जानकारी देते हुए खरपतवार नियंत्रण, गहरी जूताई, कीट एवं लट, भूमि सुधार की विधि के बारे में बताया तथा कृषि विविधिकरण पर जोर दिया। इस दौरान किसान क्लब समन्वयक विधानचंद लाम्बा ने आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की सलाह दी।
Chirawa Live
अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण