Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

Top ↑

March 27, 2012

नारी गांव में अवैध पहाड़ी खनन को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

चिड़ावा। चिड़ावा उपखंड के नारी गांव में चल रहे अवैध पहाड़ी खनन को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम पंचायत सरपंच नारायण सिंह के नेतृत्व में नेतराम लमोरिया, रविंद्र गुरावा, सुरेश लमोरिया, संजय शर्मा, होशियार सिंह, शालगराम,  भागीरथ, जयचंद, सुरेंद्र हवलदार आदि ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि लीज होल्डर नेमीचंद नारी पहाड़ी का अवैध खनन कर रहे है। जबकि गांव की श्मशान भूमि तक को अवैध खनन माफियों ने चपेट में ले लिया। उधर प्रशासन मौन साधे हुए है।


Top ↑

सड़क हादसे में दो जने गंभीर घायल, झुंझुनूं किया रैफर

चिड़ावा। चिड़ावा-झुंझुनूं रोड स्थित हमारा पेट्रोल के पास बुहाना सामुदायिक केंद्र की एम्बुलेंस तेज गति के कारण एक पेड से जा टकराई। ट्रेवरो एंबुलेंस में सवार ड्राईवर और एक अन्य व्यक्ति को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया तथा उन्हें निजी वाहन से चिड़ावा के राजकीय अस्पताल में लेकर आया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ड्राईवर राजेश शर्मा और मामन राम एंबुलेंस में सवार थे। हादसा तेज गति के कारण संतुलन बिगडने से हुआ।


Top ↑

अंबेडकर सप्ताह मनाने पर विचार

चिड़ावा। सामाजिक एकता मंच की ओर से कार्यालय में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंच के अध्यक्ष सीताराम पंवार ने बताया कि बैठक में अंबेडकर सप्ताह मनाए जाने पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया। जबकि सदस्यता अभियान चलाए जाने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा सात अप्रेल को चिंतन सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा।


Top ↑

अधर में अटका ट्रेक, घरड़ाना खुर्द के लिए बड़ी सौगात होगा ट्रेक

चिड़ावा। घरड़ाना खुर्द के राजकीय स्कूल में चला रहा ट्रेक का काम प्रशासन की उदासीनता के चलते रूका हुआ है। पिछले दिन दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीण समस्या के समाधान की मांग कर रहे है लेकिन प्रशासन गोलमोल रवैया अपनाए हुए है। धरने पर बैठे पूर्व प्रधान एवं बुहाना कांग्रेस के ब्लाकध्यक्ष हरपाल सिंह, सरपंच डा. प्रदीप, स्कूल कमेटी के अध्यक्ष जगदीश, दुलीचंद,सुबेदार बजरंग, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, सरदारा राम, देवकरण और महासिंह  का कहना है कि जिला कलैक्टर के आदेश के बावजूद भी बुहाना एसडीएम ट्रेक का कार्य पुर्न शुरू नही करवा रहा है। इन्होंने बताया कि स्कूल की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है तथा ट्रेक के साथ-साथ स्कूल की दिवार निर्माण का कार्य नही होने दे रहे है।
चमक जाएगा गांव
धरणार्थियों का मानना है कि इस ट्रेक से स्कूली बच्चों को ऐथलिट बनने का प्रोत्साहन मिलेगा। इन्होंने बताया कि अर्जुन पुरस्कार विजेता महासिंह राव भी इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर चुके है।
यह है मामला।
ग्राम पंचायत की बैठक में निर्णय लिया गया था कि स्कूल में ट्रेक का निर्माण करवाया जाए। जिसके तहत ग्रामीणों से चंदा इक्ठा किया गया। लेकिन स्कूल भूमि मकानों का निर्माण करने वाले लोग स्कूल की चार दिवारी और ट्रेक का विरोध कर रहे है। जिसमें प्रशासन भी उनका साथ दे रहा है तथा पिछले तीन दिनों से धरणार्थियों को महज आश्वासन देकर बैठाया हुआ है।
भूख हड़ताल की धमकी
धरणार्थियों ने प्रशासन को धमकी भरे लहेजे में चेतावनी दी कि इस संबंध प्रशासन आगामी दिनों में कोई कदम नही उठता है तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।


Top ↑

March 26, 2012

स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

चिड़ावा। एक्सिस बैंक की पिलानी रोड स्थित चिड़ावा शाखा में रविवार को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यूथ कांग्रेस के पिलानी विधानसभा अध्यक्ष नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में युवाओं ने उत्साह पूर्वक स्वेच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान वीरप्रकाश झाझड़िया, सुनील शर्मा, राकेश सिंह शेखावत, बाबूलाल स्वामी, वरूण रॉय सहित अन्य लोगों ने शिविर में सहयोग किया।


Chirawa Live

अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण

समाचार पत्रों से


आज तक

बिहार के लोगों ने बदली दिल्ली की तस्वीर: शीला
दैनिक जागरण
नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को दिल्ली में रह रहे बिहार के लोगों व मैथिली भाषा की जमकर तारीफ की। शीला ने चाणक्य व सम्राट अशोक का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार का अर्थशास्त्र व राजनीति में विशेष स्थान है। वहां इतने ऐतिहासिक विरासत हैं कि यदि सहेजकर उनका विस्तार किया जाए तो बिहार ही नहीं, हिंदुस्तान की भी तस्वीर बदल सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को संवारने में बिहार व मैथिली भाषी ...
दिल्ली के निर्माण में बिहार का योगदान : शीला दीक्षितअमर उजाला
शीला दीक्षित ने बिहारियों की प्रशंसा कीZee News हिन्दी

सभी 6 समाचार लेख »

Live हिन्दुस्तान

दो सौ रूपये का पेंशन वृद्धों का अपमान: जयराम रमेश
बीबीसी हिन्दी
ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि वृद्ध लोगों को मिलने वाला 200 रूपये का मासिक पेंशन उनका अपमान करने के बराबर है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखकर जयराम रमेश ने वृद्ध लोगों को मिलने वाली पेंशन को बेहतर करने की सिफारिश की है. ये पेंशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के तहत दी जाती है. 16 मई को लिखे गए इस पत्र में रमेश ने कहा, "मैं हमेशा से ये मानता आया हूं कि हम पेंशन की जो राशि दे रहे हैं वो ...
200 रुपये की पेंशन व्यक्ति की गरिमा का अपमान : जयरामएनडीटीवी खबर
200 रूपए की मासिक वृद्धा पेंशन देना अपमानजनक है: रमेशनवभारत टाइम्स
बुजुर्गो का अपमान है 200 रुपये की पेंशनदैनिक जागरण

सभी 8 समाचार लेख »

आज तक

जयललिता ने शुरू की संगमा के लिए मुहिम
बिजनेस भास्कर
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की दावेदारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने रविवार को कुछ गैर-कांग्रेस पार्टियों के शीर्ष नेताओं से इस संबंध में बातचीत की। इनमें भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं। जयललिता ने आडवाणी, सपा चीफ मुलायम सिंह यादव, माकपा नेता प्रकाश करात, भाकपा नेता एबी बर्धन, टीडीपी चीफ एन. चंद्रबाबू नायडू और पंजाब के ...
संगमा को राष्ट्रपति बनाने के लिए जया का अभियानअमर उजाला
संगमा की उम्मीदवारी के लिए अभियान तेजआज तक
राष्ट्रपति चुनाव: संगमा के लिए जया का अभियानZee News हिन्दी
दैनिक जागरण -बीबीसी हिन्दी -Dainiktribune
सभी 15 समाचार लेख »

अमर उजाला

जान देकर चुकाई ईमानदारी की कीमत
अमर उजाला
कई भूमि आवंटनों में अनियमितताओं का पर्दाफाश करने वाले कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले दो दिनों से जीवन रक्षक उपकरणों पर थे। उन पर पांच दिन पहले हमला किया गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि एसपी महंतेश की हालत शनिवार को बिगड़ गई थी और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे महंतेश के दिल ने ...
घोटाले को उजागर करने की सजा मौतLive हिन्दुस्तान
प्रशासनिक अधिकारी की हत्या: जांच तेजनवभारत टाइम्स
कर्नाटक के 'ईमानदार' अधिकारी की मौतबीबीसी हिन्दी
आज तक -दैनिक जागरण -khaskhabar.com हिन्दी
सभी 12 समाचार लेख »

आईबीएन-7

मुंबई: रेव पार्टी में छापा, दो IPL खिलाड़ी हिरासत में
आईबीएन-7
मुंबई।मुंबई के जुहू इलाके में एक 3 स्टार होटल में पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारकर करीब 128 लोगों को हिरासत में लिया है। इस रेव पार्टी में दो आईपीएल खिलाड़ी भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों खिलाड़ी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जे जानकारी नहीं दी गई है कि ये आईपीएल के दो खिलाड़ी कौन हैं। 128 लोगों में 38 लड़कियां हैं। जिनमें 19 विदेशी लड़कियां हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक रेव ...
रेव पार्टी पर छापा, पकड़े गए दो IPL खिलाड़ी?Zee News हिन्दी
रेव पार्टी में धरे गए आइपीएल के दो क्रिकेटरदैनिक जागरण
मुंबई में रेव पार्टी पर छापा, 100 लोग गिरफ्तारआज तक
एनडीटीवी खबर -Oneindia Hindi -दैनिक भास्कर
सभी 9 समाचार लेख »

Advertisements


Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME