राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
डालमिया उमावि में राज्यस्तरीय नि:शक्त (विकलांग ) खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को सुबह हुआ। कलेक्टर जोगाराम ने दीप प्रज्जवलित करने के बाद झण्डारोहण किया। प्रतियोगिता में दस जिलों से भाग लेने आए खिलाड़ियों ने कलेक्टर को खेल मशाल भेंटकर मार्च पास्ट की सलामी भी दी । स्पेशल ओलम्पिक के राजस्थान प्रभारी युके पाण्डे की अध्यक्षता में हुए समारोह में अक्षय प्रतिष्ठान पुनर्वास केन्द्र की सरंक्षक अरूणा डालमिया,एस डी एम नारायणसिहं शेषमा ,प्रवासी उधोगपति सुजाता सारडा, और आंचल भगेरिया ने भी भाग लिया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है। विकलांग-विमदिंत बच्चों को प्रोत्साहन मिलने पर वे प्रतिभावान साबित हो सकते है। जोगाराम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातनाम एक विदेशी खगोलविद एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का उदारहण देते हुए कहा कि उनकी विकलांगता कभी आड़े नहीं आई। प्रशासनिक अधिकारी लीलाधर भगेरिया प्राचार्य सतवीर चौधरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सचांलन मनोहर जागिंड़ ने किया।



