Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

फसल बीमा को लेकर किसानों ने चिड़ावा में डाला पड़ाव

Posted on February 17, 2012 by Subhash Khandelia under स्थानीय समाचार
Leave a comment

चिड़ावा। फसल बीमा के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने चिड़ावा उपखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय पड़ाव डाला। तहसीलध्यक्ष बजरंग सिंह बराला ने बताया कि जिलाध्यक्ष चौधरी भोलाराम ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि फसल नुकसान के मुआवजे तथा फसल बीमा का शत प्रतिशत भुगतान नही मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष चौधरी भोलाराम के नेतृत्व में वीरभान जखोड़ा, सत्यदेव सोलाणा, मोहरसिंह महरमपुर, बनवारीलाल पिचानवा, अशोक जाखड़, महेश डारा, दशरथ सिंह लीखवा, जयप्रकाश आर्य मटाणा, जयंसिंह, रणवीर, दीपचंद, विक्रम, मदनलाल, इंद्राज सिंह और बिहारीलाल कटेवा आदि ने उपखंड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौपा।

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME