फसल को लेकर किसान के माथे पर उभरी चिंता की लकीरे
Posted on February 17, 2012
by
under
चिड़ावा। गांव किठाना में पसारी फाउण्डेशन की ओर से आयोजित बैठक में किसानों ने फसल को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि सरसों, चने, सब्जियों, फलदार के पौधे 50 से 80 प्रतिशत खराब हो चुके है। किसानों ने राय सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। इस दौरान लक्की किसान क्लब के समन्वयक दाताराम धनखड़, धर्मपाल, समदर सिंह, गुरूदयाल, रतनवीर, राजू, महेंद्र, ताराचंद्र धीरूसिंह सहित अन्य किसान एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।
