स्व . रामौतार खंडेलिया की पुण्यतिथी पर पाठय सामग्री बांटी
Posted on February 15, 2012
by
under

चिड़ावा। स्व. रामौतार खंडेलिया की तीसरी पुण्यतिथी पर बुधवार को खंडेलिया परिवार की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठय सामग्री बांटी गई। ज्ञान सिंधु सीनियर सैकड्ररी स्कूल में हुए कार्यक्रम में सुभाष खंडेलिया, सत्यनारायण खंडेलिया एवं स्कूल के व्यवस्थापक विक्रम शर्मा, व्याख्याता कैलाश सैनी,ऑचल शर्मा व स्कूल स्टाफ सहित अन्य ने 200 बच्चों को अंग्रेजी शब्दकोष ( डिक्सनरी ) पुस्तक का वितरण किया।
