पल्स पोलिया प्रशिक्षण शिविर 14 से
Posted on February 13, 2012
by
under
चिड़ावा। पल्स पोलिया अभियान को सफल बनाने हेतु 14 व 15 को दो पारियों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। ब्लाक सीएमएचओं डा. रतन सिंह चाहर ने बताया कि 19 फरवरी को चलने वाले पल्स पोलियों अभियान को सफल बनाने के लिए दो पारियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें 14 को सुबह 10 से 1 बजे तक चनाना एवं चिड़ावा अ तथा सांय 2 से 5 बजे तक चिड़ावा ब तथा 15 फरवरी को चिड़ावा स व भडूंदाकला केंद्रो पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। डा. चाहर ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
