अंतर युवा मंडल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Posted on February 12, 2012
by
under
चिड़ावा। नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं एवं नेहरू युवा मंडल नांद का बास के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंतर युवा मंडल खेलकूद प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन हुआ। मंडलध्यक्ष कमल सिहाग ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भगवती देवी थी। अध्यक्षता नरेंद्र धीवा ने की। शुरूआत में अतिथियों ने मां सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रावलन किया। इस चार दिवसीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खेले गए बालीबाल, कब्बडी, खो-खे और एथलेटिक्स तथा फुटबाल आदि में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार, राजेश कुल्हार, रामनिवास, श्रवण भारतीय, मनोज नायक, अनिता राव सहित अन्य जन मौजूद थे।
