Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

परमहंस भक्त मण्डल की स्थापना,

Posted on February 11, 2012 by Subhash Khandelia under स्थानीय समाचार
Leave a comment

बाबा की अराधना का हुआ कार्यक्रम,
जिले के प्रमुख कस्बों व गांवो में होगा गठन
चिड़ावा, 10 फरवरी परमहंस पण्डित गणेशनारायणजी के निर्वाण की शताब्दी वर्ष पर देश के अनेक स्थानो पर होने वाली परमहंस बावलिया भक्त मण्डल की स्थापना का शुभारम्भ चिड़ावा नगर स्थित परमहंस पण्डित गणेशनारायणजी साधना स्थली चौरासियां मंदिर में परमहंस भक्त मण्डल की स्थापना के साथ हुआ। परमहंस बावलिया बाबा के कृपाशिष्य प्रभुशरण तिवाड़ी के नेतृत्व में स्थापित किये जा रहे परमहंस भक्त मण्डलो की श्रृंखला का शुभारम्भ बृजसंरक्षक यशोदावतार श्रीजी बाबा एवं राष्ट्रीय संत मानहंस महामण्डलेश्वर श्रीश्री1008 महंत स्वामी वीरेन्द्रानंद गिरी महाराज के सानिध्य में परमहंस भक्त मण्डल की स्थापना के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित बावलिया बाबा के भक्तों ने परमहंस पण्डित गणेशनारायणजी के चरितामृत का सस्वर पाठ, बाबा के बीजमंत्र ड़, ड़, ड़ का जाप तथा भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां बाबा के श्रीचरणो में दी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में दोनो संतो ने बाबा के भक्तो से बड़ी संख्या में बाबा के भक्त मण्डल से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुरारीलाल इंदोरिया नवलगढ, उमाशंकर जोशी, दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका, रामवतार शर्मा, महेन्द्र अरड़ावतिया,मातादीन भार्गव, रामनिवास जांगिड़, राधेश्याम सेखसरीयां, राजकुमार लाटा, मनोज फतेहपुरीयां, राजकुमार गुप्ता, रामवतार व्यास सहित बड़ी संख्या में बाबा के भक्त उपस्थित थे। परमहंस भक्त मण्डल के द्वारा प्रत्येक गुरूवार को बाबा की साधना स्थली चौरासियां मंदिर में सायं 5 से 6 बजे तक बाबा का अराधना का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा मनोकामनापूरण चरितामृत पाठ का सस्वर पठन किया जायेगा। इसी क्रम में एक माह तक झुंझुनूं जिले के प्रमुख कस्बों तथा गांवो मेें भक्त मण्डलो की स्थापना होगी।

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME