Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

निर्विरोध बार पदाधिकारी निर्वाचित

Posted on February 10, 2012 by Subhash Khandelia under स्थानीय समाचार
Leave a comment

चिड़ावा। कस्बे के कोर्ट परिसर में गुरूवार को निर्विरोध बार पदाधिकारी निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद से पूर्व बार अध्यक्ष जयंसिह कुल्हार, विनोद डांगी, अनिल मान, और एडवोकेट शीशराम झाझड़िया एवं  उपाध्यक्ष पद से रणवीर सिंह धनखड़, विजय गुरावा तथा सचिव पद से नरोत्तम  शर्मा और सहसचिव पद से अरब हुसैन ने अपना नामाकंन वापस ले लिया। जिसके बाद अध्यक्ष पद पर संदीप मान, उपाध्यक्ष पद पर खादिम हुसैन, सचिव पद पर अमित कुमार कुल्हरि, सह सचिव पद पर उम्मेद बरवड़ , कोषाध्यक्ष पद पर महेश वर्मा और पुरस्तकालय पद पर राकेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। विदित रहे कि 8 फरवरी को गत बार की कार्यकारणी का कार्यकाल खत्म हो चुका था। वही शुक्रवार को सवा एक बजे से निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई जाएगी।

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME