प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित
Posted on February 2, 2012
by
under
चिड़ावा। लोहिया सीनियर सैकण्डरी स्कूल परिसर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रणजीत सिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता उम्मेद सिहाग ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रामसिंह नेहरा, जगपाल सिंह यादव, पार्षद अभय सिंह बड़ेसरा, पूर्णचंद गजराज और गुलजार खान मौजूद थे। शुरूआत में अतिथियों ने सरस्वती माता की फोटो के समक्ष दीप प्रावलित किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अन्त में अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्या सुजाता रानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रमिला झाझड़िया ने किया।

One Comment
Way to use the intnreet to help people solve problems!