Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

एक रात में पूरी हवेली साफ

Posted on January 5, 2012 by Subhash Khandelia under स्थानीय समाचार
Leave a comment

चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
चिड़ावा कस्बे में मची हलचल
बीती रात झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में एक पूरी हवेली को साफ कर दिया।जानकारी के मुताबिक चिड़ावा कस्बे के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित एक हवेली के 10 से अधिक कमरों के ताले टूट जाने की खबर हैं।हवेली से जुड़े पुष्करलाल केडिया ने बताया कि इस हवेली में चार परिवारों के कमरें थे, जिनमें एक परिवार जयपुर, एक मुंबई तथा एक इंदौर रहता है।वहीं एक अन्य परिवार इस हवेली के सामने ही अपना अलग मकान बनाकर रहता है।पिछले पांच-छह दिनों से इस हवेली में बावलिया बाबा मेले में बंटने वाला प्रसाद बनाया जा रहा था।बुधवार शाम को इस हवेली में सारा काम काज निपटा कर इसे दुबारा से बंद कर दिया गया था।लेकिन गुरुवार सुबह सूचना लगी कि हवेली के ताले टूटे हुए हैं।चोरी किए गए माल की जानकारी सभी मालिकों के आने के बाद ही लग पाएगी, लेकिन चोरी लाखों में बताईजा रही है।इस चोरी के बाद इलाके में हलचल मच गई।सबसे बड़ी बात यह हैकि इस हवेली में दस कमरों के ताले तोड़ने तथा माल चुराने के लिए चोरों ने एक ही रात का समय लिया और वारदात को अंजाम दे दिया।

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME