Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

जीत के लिए खेले खेल: विधायक सुंदरलाल

Posted on January 4, 2012 by Subhash Khandelia under स्थानीय समाचार
1 Comment

चिड़ावा। पिलानी विधायक सुंदरलाल ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना के साथ खेलने के साथ-साथ जीत के लिए भी खेले। ये विचार बागर मैदान स्थित लक्ष्मी टॉकिज में परमहंस क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित इंटरवार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। अध्यक्षता रामलीला परिषद् चिड़ावा के सरंक्षक मोतीलाल शर्मा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चिड़ावा वृताधिकारी राजेंद्र ढ़िढारिया ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व पार्षद मख्खन डालमिया व पार्षद महेश धन्ना, कमलकांत पुजारी,रमेश स्वामी के नेतृत्व में अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। संचालन एडवोकेट लोकेश शर्मा ने किया। जबकि  पूर्व उप सरंपच मनोज कटेवा, अशोक भाटी, कपिल कटेवा काशी, विनोद शर्मा,  चंकी डालमिया, नरेंद्र तामड़ायत,  संजय दायमा, मुकेश जलिन्द्रा, उम्मेद सैनी, महेंद्र चेजारा सहित अन्य जन मौजूद थे।
विधायक ने दी देशभक्ति गीत की प्रस्तुति
समारोह के दौरान विधायक सुंदरलाल एक निराहे अंदाज में नजर आए। लोगों के आग्रह पर देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के जरिए विधायक ने देश की आजादी के लिए अपनी जान हथेली पर रखने वाले बहादुरों को सलाम किया।
फाइनल मैंच पर वार्ड न. 19 का कब्जा
इंटरवार्ड प्रतियोगिता का फाइनल मैंच वार्ड न. 19 और 17 के बीच खेला गया। जिसमें वार्ड न. 19 ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले पृथ्वीपाल जांगिड़ बिट्टू को मैन ऑफ दा मैच, सीरिज चुना गया। साथ ही कलर टीवी भेंट कर प्रिंस अवार्ड से भी इन्हें सम्मानित किया गया।

One Comment

  1. Posted February 12, 2012 at 3:49 pm | Permalink

    Your articles are for when it absolutely, positively, needs to be understood oevringht.

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME