Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

हनुमान जयंती पर सोमवार को श्री मुनिआश्रम के वीर हनुमान मन्दिर में होंगे विविध आयोजन

Posted on April 17, 2011 by Subhash Khandelia under स्थानीय समाचार
Leave a comment

झुंझुनूं। स्थानीय खेमी सती रोड़ स्थित श्री मुनिजी के आश्रम स्थित वीर हनुमान मन्दिर में हनुमान जयंती पर शाकम्बरी वाले श्री आत्ममुनिजी महाराज के सानिध्य में विविध आयोजन होंगे। मुनि आश्रम सेवा समिति के चौथमल पाटोदिया व मोहनलाल तुलस्यान ने बताया कि हनुमान जयंती पर शाम साढ़े सात बजे महाआरती, रात्रि नौ बजे जागरण व भजन संघ्या  होगी जिसमें रवि दाधीच एण्ड़ पार्टी बगड़, सुनील शर्मा सूरजगढ़, कुमकुम शर्मा अलवर तथा कुमारी सिमला जयपुर द्वारा भजनों की मनभावन प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अजमेर के कारीगरों द्वारा बालाजी के प्रधान मंडप की रंग-बिरंगे पुष्पों द्वारा भव्य सजावट की जायेगी तथा मन्दिर को रंग-गिरंगी रोशनी से आकर्षक किया जायेगा। मन्दिर में छप्पन भोग की झांकी भी सजाई जायेगी। पाटोदिया व तुलस्यान ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर मुनि आश्रम सेवा समिति की एक बैठक समाजसेवी बजरंगलाल सोलानावाला की अध्यक्षता में हुई जिसमें चौथमल पाटोदिया, मोहनलाल तुलस्यान, चंडीप्रसाद टीबड़ा, संजय राणासरिया, भवानीशंकर पुरोहित, पार्षद डॉ. राजेश बाबल, धर्मचन्द जांगिड़, प्रकाश शर्मा, श्यामसुन्दर कासिमपुरिया, कालूराम तुलस्यान, सुनील मोदी सहित अनेक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME