Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

मनुष्य को स्वार्थ कार्य से अलग हटकर सेवा भावी कार्य करे: संत हुजुर कंवर साहेब

Posted on April 17, 2011 by Subhash Khandelia under स्थानीय समाचार
Leave a comment

पिलानी, 17 अप्रेल।  हरियाणा के दिनोद राधास्वामी आश्रम के महंत परम संत हुजुर कंवर साहेब ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत ही उनमोल जीवन है। इससे स्वच्छ एवं निस्वार्थ भाव कार्यो में उपयोग में लेना चाहिए। परमसंत हुजुर कंवर साहेब रविवार को छोटी थिरपाली गांव के राधास्वामी आश्रम में आयोजित विशाल सत्संग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लाखो यौनियों में कष्ट भोगने के बाद मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। इस लिए मनुष्य को स्वार्थ कार्य से अलग हटकर सेवा भावी कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर संत हुजुर कंवर साहेब ने संत निवास का शिलान्यास किया तथा सैकड़ो लोगों ने परमसंत महाराज का आर्शीवाद प्राप्त कर नाम का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पिलानी, चिड़ावा, सादुलपुर, चूरू, हिसार, भिवानी, लोहारू, महेंद्र गढ, रोहतक सहित विभिन्न स्थानो से आए करीब चार हजार महिलाएं एवं पुरूषो ने सत्संग का लाभ उठाया।

 

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME