कनिष्ट अभियंता एवं ठेकेदार को थमाए नोटिस
चिड़ावा, 16 अप्रेल। नगरपालिका ने पालिका के कनिष्ट अभियंता एवं ठेकेदार को नोटिस थमा दिए गए। जानकारी के अनुसार श्रीकल्याणप्रभुजी मंदिर के पास से झुंझुनूं चुंगी रोड तक हो रहे मरम्मत कार्य में अनियमिताएं पाई गई जिसके चलते जनता ने जांच की मांग करते हुए एसडीएम नारायण सिंह शेषमा को ज्ञापन सौपा। चैयरमैन ने किया मौका मुआइनाश्रीकल्याणप्रभुजी मंदिर के पास से झुंझुनूं चुंगी रोड तक हो रहे मरम्मत कार्य में अनियमिताएं पाए जाने के आरोपों की पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने शुक्रवार शाम को मौका मुआइना भी किया। मरम्मत कार्य से असतुष्ट जनतापूर्व पार्षद प्रदीप पुजारी, एनएसयूआई के जिला महासचिव हेमंत महमिया, सूर्यकांत पुजारी, रोबिन शर्मा सहित अन्य जनो ने मरम्मत कार्य पर असतुष्टी जताते हुए कहा कि कार्य मापदण्डो के आधार पर नही हो रहा है। इन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम को ज्ञापन देने के बावजूद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नही हो पा रही है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजामरम्मत कार्य के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की गई है। पूर्व पार्षद प्रदीप पुजारी एवं एनएसयूआई के जिला महासचिव हेमंत महमिया, सूर्यकांत पुजारी तथा पार्षद पुत्र इकबाल मणियार सहित सैकड़ो हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं जिला कलैक्टर को भेजा गया है तथा जांच की मांग की गई है।इनका कहना है। पालिका ने कनिष्ट अभियंता दीपक भारतीय एवं ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिए गए है तथा पालिका कर्मी रोहिताश को निर्माण कार्य स्थल पर टयूटी लगा दी गई है। फूलसिंह सैनी, ईओं, नगरपालिका, चिड़ावा।
