Chirawa Online – Complete portal of the people of Chirawa

Top ↑

February 2, 2012

प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

चिड़ावा। लोहिया सीनियर सैकण्डरी स्कूल परिसर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रणजीत सिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता उम्मेद सिहाग ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रामसिंह नेहरा, जगपाल सिंह यादव, पार्षद अभय सिंह बड़ेसरा, पूर्णचंद गजराज और गुलजार खान मौजूद थे। शुरूआत में अतिथियों ने सरस्वती माता की फोटो के समक्ष दीप प्रावलित किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अन्त में अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्या सुजाता रानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रमिला झाझड़िया ने किया।


Top ↑

आर्थिक मंदी को पार लगाएंगे वीर बजरंगी

चिड़ावा। भव्य स्टूडियों के पास स्थित मार्केट के व्यापारी पिछले कुछ समय से आर्थिक मंदी की मार झेल रहे। लेकिन व्यापारियों ने मंदी के शंकट से पार पाने के लिए भगवान हनुमान की शरण ली है। तथा मार्केट में ही वीर बजरंग बली का मंदिर भी निर्माण किया है। भव्य स्टूडियों की तरफ जाने वाली गली के मार्केट में बना यह मंदिर अब व्यापारियों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। साथ ही व्यापारियों का मानना है कि कलियुग में बालाजी भगवान का सहारा लेने से ही आर्थिक मंदी को दूर किया जा सकता है। उधर मंगलवार देर शाम मंदिर में महाआरती का आयोजन भी किया गया। इस दौरान रवि कुल्हरी, अनिल सैन, अरविंद-अरूण शर्मा, श्याम शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, फिरोज मणीयार, कालू सोनी, पृथ्वीराज शर्मा, सुभाष सोनी, शमशेर, राकेश राणासरिया, दिनेश, महावीर, कपिल कटेवा काशी सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे।


Top ↑

नारी के गांव के रामस्वरूप की मौत को परिजनों ने बताया संदिग्ध समझाईस के बाद लिया शव

चिड़ावा। कस्बे के निकटवर्ती नारी गांव के रामस्वरूप की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने बुधवार को शव लेने से इंकार कर दिया। हालांकि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ओपी कटारिया और वृताधिकारी राजेंद्र ढिढारिया और थानाधिकारी विरेंद्र जाखड़ द्वारा परिजनों से समझौता वार्ता किए जाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। तथा पुलिस ने शव परिजनों को सुर्पद करवा दिया।
यह है मामला
मृतक रामस्वरूप के पुत्र सुनील जाट ने रिपोर्ट दी कि 31 जनवरी की रात्रि को आठ बजे के करीब विक्रम पुत्र रणवीर जाट निवासी नारी और उसका ड्राईवर उसके पिता को बेहोशी हालत में घर पर छोडकर गए। तथा परिजनों से कहा कि रामस्वरूप ने अधिक शराब का सेवन कर लिया है जिसके कारण यह बेहोश हो गया है। परिजन जब सुबह चाय देने के लिए गए तो देखा कि रामस्वरूप की मौत हो चुकी ह


Top ↑

टाइम टेबल की रंजिश के चलते प्राइवेट बस के टूटे सीसे

चिड़ावा। दो निजी बस ऑपरेटरों के टाइम टेबल को लेकर हुए विवाद ने बुधवार को तुल पकड़ लिया। लाल चौक पिचानवां के समीप रंजिश का बदला लेते हुए एक निजी बस ऑपरेटर ने दूसरे निजी बस के सीसे तोड़ दिए। इस दौरान बस में सवार करीब सात सवारियों को हल्की चोटे भी आई। जिनका प्राथमिक उपचार 108 एम्बुलेंस द्वारा मौके पर ही कर दिया गया।


Top ↑

January 28, 2012

गणतन्त्र दिवस


Chirawa Live

अग्रवाल कंप्यूटर, netvision व Arichwal Enterprises के सहयोग से प्रस्तुत है "चिडावा लाइव" ऑनलाइन चैनल. आज चिडावा लाइव में श्री श्याम दरबार मंदिर, वार्ड न.18, सुरजगढ से रात्रि 9 बजे से जागरण का सीधा प्रसारण

समाचार पत्रों से


SamayLive

रेल बजट 14 मार्च और आम बजट 16 मार्च को
नवभारत टाइम्स
नई दिल्ली।। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी वित्त वर्ष 2012-13 का आम बजट 16 मार्च को लोकसभा में पेश करेंगे। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के 12 मार्च को संसद के दोनों सदनों को संबोधन के साथ बजट सेशन की शुरुआत होगी। रेल बजट 14 मार्च को पेश होगा और 15 मार्च को इकॉनमी सर्वे पेश किया जाएगा। संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा, 'हम राष्ट्रपति से यह सिफारिश करने जा रहे हैं कि बजट सत्र 12 मार्च को बुलाया जाए और यह 30 मार्च तक चले।
को होगा, रेल बजट 14 मार्च को और केंद्रीय बजट 16 मार्च को पेश होगा।Jansatta
आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च कोआईबीएन-7
16 मार्च को पेश किया जाएगा आम बजटZee News हिन्दी
SamayLive -अमर उजाला
सभी 20 समाचार लेख »

Zee News हिन्दी

'वाड्रा प्रकरण के चलते अफसर का तबादला नहीं'
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उन खबरों को निराधार बताया कि उत्तर प्रदेश में एक जिला निर्वाचन अधिकारी का तबादला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का काफिला रोकने के कारण किया गया। एक बयान जारी कर निर्वाचन आयोग ने कहा कि अधिकारी पवन कुमार सेन का तबादला गोवा में सीएसएम नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में किए जाने को लेकर मीडिया में निराधार खबरें आ रही हैं। प्रशासन ने वाड्रा के काफिले को ...
रॉबर्ट वाड्रा बोले, आज राहुल का तो कल प्रियंका का होगा!मनी कॉंट्रोल
वाड्रा की रैली रोकने वाले अफसर का तबादला टलानवभारत टाइम्स
रॉबर्ड वाड्रा के जुलूस को रोकने वाले IAS का तबादला टला!आईबीएन-7
P7News
सभी 60 समाचार लेख »

अमर उजाला

अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला
अलगाववादियों के बंद से श्रीनगर व कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। वैसे कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। सैयद अली शाह गिलानी की अध्यक्षता वाले कट्टरपंथी अलगाववादी समूहों ने घाटी में बंद का आह्वान किया था। विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के हालातों की ओर ध्यान दिलाने के लिए यह बंद किया गया। वैसे तो सुबह सर्दी होने की वजह से इन दिनों ...
कश्मीर में हड़ताल से सामान्य जन जीवन...Punjab Kesari
कश्मीर में अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावितSamayLive
आज बंद रहेगा कश्मीरदैनिक जागरण

सभी 5 समाचार लेख »

दैनिक भास्कर

भंवरी केस: हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के तरीकों पर उठाए सवाल
दैनिक भास्कर
जोधपुर. भंवरी मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामसिंह विश्नोई की पत्नी अमरी देवी (80) सहित उनके परिजनों को बिना नोटिस बार-बार पूछताछ के लिए बुलाने के मामले में हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव, सीबीआई डायरेक्टर व एसपी से 10 फरवरी तक जवाब मांगा है। इस संबंध में अमरी देवी के वकील ने सोमवार को न्यायाधीश गोविंद माथुर की अदालत में याचिका दायर की थी। सीबीआई ने भंवरी मामले में फरार चल रही इंद्रा विश्नोई की संपत्ति कुर्क करने की ...
भंवरी हत्याकांड: गृह सचिव को नोटिसkhaskhabar.com हिन्दी
विरोध किया तो सीबीआई ने अपनाया दूसरा रास्तादैनिक जागरण
भंवरी मामले में भाजपा नेता को नोटिसमेरी खबर.कोम
अमर उजाला -देशबन्धु -SamayLive
सभी 14 समाचार लेख »

SamayLive

यूपी चुनाव: पहले चरण का मतदान बुधवार को
आईबीएन-7
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। पहले चरण में जिन 10 जिलों में मतदान होगा, उसमें बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया और अब उम्मीदवारों के पास घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क का रास्ता बचा है। पहले चरण में जिन 55 सीटों पर पहले ...
यूपी में चुनावी दंगल का पहला दौर कलदैनिक जागरण
पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमाप्रातःकाल
उप्र : पहले चरण के लिए प्रचार जोरों परएनडीटीवी खबर
NNI LIVE -Oneindia Hindi -मेरी खबर.कोम
सभी 51 समाचार लेख »

Advertisements


Contact Mr. Subhash Khandelia @ +91-9829265727


Designed by Netvision

Powered By Indic IME